लाइव न्यूज़ :

INR vs USD: रुपये में नरमी, 83.12 प्रति डॉलर के अबतक के सबसे निचले स्तर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: August 21, 2023 20:24 IST

Open in App
1 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.12 (अस्थायी) प्रति डॉलर के अबतक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट का कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी तथा विदेशी निवेशकों का बिकवाली दवाब है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने के कारण रुपये में नकारात्मक रुझान के साथ कारोबार हो सकता है।
2 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.10 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 83.05 से 83.13 के दायरे में घूमने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव से दो पैसे टूटकर 83.12 प्रति डॉलर के नये सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।
3 / 5
पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 83.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस गिरावट का कारण घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी है।
4 / 5
कच्चे तेल मूल्यों में आई तेजी और विदेशी निवेशकों के बिकवाली दबाव के कारण रुपये में गिरावट आई। बीएनपी परिबा बाई शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि हालांकि अमेरिकी डॉलर में कमजोर रुख तथा घरेलू बाजार में तेजी से गिरावट पर कुछ अंकुश लगा। चीनी केंद्रीय बैंक के अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमुख ब्याज दर को 0.10 प्रतिशत घटाकर 3.45 प्रतिशत करने के बाद अमेरिकी डॉलर में गिरावट आई।
5 / 5
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत घटकर 103.23 रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.64 प्रतिशत बढ़कर 85.34 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था। वहीं बीएसई सेंसेक्स 267.43 अंक की तेजी के साथ 65,216.09 अंक पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 266.98 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!