लाइव न्यूज़ :

Rupee Vs Dollar: रुपया 2 पैसे टूटकर 83.22 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: November 6, 2023 18:57 IST

Open in App
1 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को दो पैसे टूटकर 83.22 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का लाभ जाता रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुझान ने रुपया को निचले स्तर पर समर्थन दिया और गिरावट को सीमित कर दिया।
2 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.17 के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.24 के निचले स्तर तक गया और अंत में 83.22 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट है।
3 / 5
शुक्रवार को रुपया 83.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.92 पर रहा।
4 / 5
विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि अक्टूबर में अमेरिका में रोजगार वृद्धि उम्मीद से कम रहने के बाद डॉलर अपने उच्चस्तर से नीचे आया जिससे रुपये को समर्थन मिला। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 86.21 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।
5 / 5
बीएसई का 30 शेयरों का सेंसेक्स 594.91 अंक या 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64,958.69 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 12.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित