लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया 18 पैसे की गिरावट के साथ 82.85 प्रति डॉलर पर

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: May 22, 2023 17:42 IST

Open in App
1 / 6
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट के साथ 82.85 (अस्थायी) प्रति डॉलर के स्तर पर आ गया। विदेशों में डॉलर में मजबूती आने से रुपये में गिरावट आई।
2 / 6
बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख और कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में गिरावट से रुपये की हानि पर कुछ अंकुश लग गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.80 प्रति डॉलर पर खुला।
3 / 6
कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट के साथ 82.85 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 82.70 के उच्चस्तर तक गया और 82.85 के निचले स्तर तक आया।
4 / 6
पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.67 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत घटकर 103.10 रह गया।
5 / 6
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 234 अंक की तेजी के साथ 61,963.68 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.16 प्रतिशत घटकर 75.46 डॉलर प्रति बैरल रह गया। शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘डॉलर की अंतर्निहित ताकत और रिजर्व बैंक द्वारा अपने विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने के लिए अमेरिकी मुद्रा की खरीद के कारण फरवरी, 2023 के बाद से रुपया आज सबसे निचले स्तर पर आ गया है।’’
6 / 6
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 113.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!