Rule Change 1st August 2024: जेब ढीली करने को रहे तैयार, आज से लगेगा झटका, 6 बड़े बदलाव, ऐसे करें चेक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 1, 2024 05:23 IST2024-08-01T05:23:14+5:302024-08-01T05:23:14+5:30

Next

Rule Change 1st August 2024: अगस्त में 13 दिन बैंक बंद हैं। बाहर निकलने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी बैंक अवकाश सूची की जांच करें। रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस जैसे अवसरों के कारण बंद रहेंगे। दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार भी शामिल हैं।

Rule Change 1st August 2024: चालू वित्त वर्ष (ITR Filing 2024) 2024-25 के लिए अंतिम तारीख 31 जुलाई थी। यदि नहीं भरा है तो जुर्माना देना पड़ सकता है।

Rule Change 1st August 2024: Google Maps नए नियम लागू करेगा। भारत में अपने गूगल मैप्स सेवा शुल्क को 70 प्रतिशत तक कम कर देगा।

Rule Change 1st August 2024: एचडीएफसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए कुछ बदलाव लाया है। 3000 रुपये की लेनदेन सीमा के साथ CRED, Paytm, Mobikwik, Freecharge और अन्य जैसे तृतीय-पक्ष ऐप्स के माध्यम से किए गए किराए के भुगतान पर 1% शुल्क लागू किया जाएगा।

Rule Change 1st August 2024: ऑयल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अपडेट करती हैं। कीमतें 1 अगस्त 2024 को सुबह 6 बजे जारी की जाएंगी।

Rule Change 1st August 2024: विमान ईंधन (एटीएफ) और सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में भी संशोधन करती हैं। कीमतों की घोषणा 1 अगस्त 2024 को की जा सकती है।