लाइव न्यूज़ :

2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेगा आरबीआई, जानिए कब और कैसे बदलें?

By संदीप दाहिमा | Updated: May 19, 2023 21:11 IST

Open in App
1 / 6
आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट पर बड़ा फैसला किया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने का फैसला किया है, लेकिन यह वैध मुद्रा बना रहेगा। बैंकों को तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोट बंद करने की सलाह दी है। क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आरबीआई ने फैसला किया है। Credit:wikipedia
2 / 6
आरबीआई ने बयान में कहा कि रिजर्व बैंक 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेगा और 30 सितंबर तक बैंक में जमा कर दें। इस बीच, आरबीआई ने कहा कि नागरिक 30 सितंबर, 2023 तक किसी भी बैंक शाखा में अपने बैंक खातों में 2000 रुपये के नोट जमा कर सकेंगे और/या उन्हें अन्य मूल्यवर्ग के बैंक नोटों में बदल सकेंगे। Credit:wikipedia
3 / 6
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2,000 रुपये के नोट को सितंबर, 2023 के बाद चलन से बाहर करने की शुक्रवार को घोषणा की। इस मूल्य के नोट को बैंकों में 23 मई से जाकर बदला जा सकता है। आरबीआई ने शाम को जारी एक बयान में कहा कि अभी चलन में मौजूद 2,000 रुपये के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।Credit:wikipedia
4 / 6
आरबीआई ने बैंकों को 30 सितंबर तक ये नोट जमा करने एवं बदलने की सुविधा देने को कहा है। बैंकों में 23 मई से 2,000 रुपये के नोट बदले जा सकेंगे। हालांकि एक बार में सिर्फ 20,000 रुपये मूल्य के नोट ही बदले जाएंगे।
5 / 6
इसके साथ ही आरबीआई ने बैंकों से 2,000 रुपये का नोट देना तत्काल प्रभाव से बंद करने को कहा है। आरबीआई ने 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट चलन से हटाने के बाद नवंबर, 2016 में 2,000 रुपये के नोट पहली बार जारी किए थे। Credit:wikipedia
6 / 6
2000 रुपये मूल्यवर्ग का बैंक नोट 2016 नवंबर में पेश किया गया था। नोटबंदी के दौरान सभी 500 और 1000 रुपये नोट को वापस लिया गया था। आरबीआई ने कहा कि 2018-19 में 2000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी गई थी। मार्च 2017 से पहले 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों में से लगभग 89 प्रतिशत जारी किए गए थे। Credit:wikipedia
टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)भारतीय रुपयाBank
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?