लाइव न्यूज़ :

Sensex Update: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 92 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत

By संदीप दाहिमा | Updated: November 22, 2023 19:17 IST

Open in App
1 / 5
बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। इस दौरान बाजार को इन्फोसिस, आईटीसी और रिलायंस जैसे प्रमुख शेयरों में खरीदारी से मदद मिली। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की शेयर बाजारों में लगातार बिकवाली के चलते बाजार में बढ़त सीमित रही। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 92.47 अंक या 0.14 प्रतिशत चढ़कर 66,023.24 अंक पर बंद हुआ।
2 / 5
दिन के कारोबार में इसने 65,664.85 के निचले स्तर और 66,063.43 के ऊपरी स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28.45 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 19,811.85 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, टाइटन, आईटीसी, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट में उल्लेखनीय बढ़त हुई।
3 / 5
दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी बैंक और मारुति के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरकर बंद हुए थे।
4 / 5
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व की टिप्पणियों में सतर्क रुख अपनाने और दर में कटौती का संकेत देने से परहेज करने के बावजूद बाजार दिन की गिरावट से उबर गया और मामूली लाभ के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर बाजार में कुछ मुनाफावसूली भी हुई, क्योंकि निवेशकों की दिलचस्पी आईपीओ के जरिये प्राथमिक बाजार में थी।’’ उन्होंने कहा कि बाजार का रुख सकारात्मक है, क्योंकि मुद्रास्फीति में नरमी और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में कमी से मध्यम अवधि में तेजी को समर्थन मिल रहा है।
5 / 5
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत गिरकर 82.07 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 455.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। मंगलवार को सेंसेक्स 275.62 अंक या 0.42 प्रतिशत चढ़कर 65,930.77 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 89.40 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 19,783.40 अंक रहा था।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित