लाइव न्यूज़ :

LPG Price Hike: पहले दिन मोदी सरकार ने दिया झटका, 1 सितंबर को एलपीजी सिलेंडर के दाम 39 रुपये बढ़े, जानें अपने शहर का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 1, 2024 18:59 IST

Open in App
1 / 7
LPG Price Hike: विमान ईंधन के दाम में रविवार को 4.6 प्रतिशत की कटौती की गयी। वहीं होटल और रेस्तरां में उपयोग किये जाने वाले वाणिज्यिक एलपीजी 39 रुपये प्रति 19 किलो सिलेंडर महंगा हो गया है। वैश्विक बाजारों में तेल के दाम के रुख के अनुरूप यह कदम उठाया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा ईंधन कंपनियों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विमान ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत 4,495.5 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 4.58 प्रतिशत की कटौती की गयी है।
2 / 7
LPG Price Hike: विमानन कंपनियों की कुल परिचालन लागत में ईंधन की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत है। ऐसे में दाम में कटौती से इन कंपनियों पर लागत बोझ कम होगा। इससे पहले, दो बार दाम बढ़ाये गये थे। विमान ईंधन के दाम एक अगस्त को दो प्रतिशत यानी 1,827.34 रुपये प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की गयी थी। इससे पहले, इसमें 1.2 प्रतिशत (1,179.37 रुपये प्रति किलोलीटर) की वृद्धि की गयी थी।
3 / 7
LPG Price Hike: एक जून को एटीएफ के दाम में 6.5 प्रतिशत (6,673.87 रुपये प्रति किलोलीटर) की कटौती की गयी थी। कटौती के बाद एटीएफ के दाम में मुंबई में घटकर 87,432.78 रुपये प्रति किलोलीटर हो गयी है जो इससे पहले 91,650.34 रुपये प्रति किलोलीटर थी। स्थानीय करों के कारण एटीएफ के दाम विभिन्न राज्यों में अलग-अलग होते हैं।
4 / 7
LPG Price Hike: इसके साथ, तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी के दाम 39 रुपये बढ़ाये है। इससे कीमत बढ़कर 1,691.50 रुपये प्रति प्रति 19 किलो सिलेंडर हो गयी है। यह लगातार दूसरी मासिक वृद्धि है। एक अगस्त को कीमतों में 6.5 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले, चार बार मासिक कीमतों में कटौती की गयी थी।
5 / 7
LPG Price Hike: वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत अब मुंबई में 1,644 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर होगी। वहीं कोलकाता में 1,802.50 रुपये और चेन्नई में 1,855 रुपये प्रति 19 किलो सिलेंडर होगी। हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस की दर 803 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर बरकरार है।
6 / 7
LPG Price Hike: सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल), और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) मानक अंतरराष्ट्रीय ईंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय दर के आधार पर हर महीने की पहली तारीख को एटीएफ और रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं।
7 / 7
LPG Price Hike: पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार स्थिर बनी हुई हैं। मार्च के मध्य में कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है। 
टॅग्स :एलपीजी गैसपेट्रोल का भावडीजल का भावपेट्रोल डीजल आज का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो