लाइव न्यूज़ :

Gold Price 8 January 2024: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें अपने शहर का गोल्ड रेट

By संदीप दाहिमा | Updated: January 8, 2024 19:08 IST

Open in App
1 / 6
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में नरमी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 250 रुपये की गिरावट के साथ 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 400 रुपये लुढ़ककर 76,300 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 76,700 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
2 / 6
एमसीएक्स के वायदा कारोबार में सोने का फरवरी अनुबंध का भाव 355 रुपये गिरकर 62,202 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसके अलावा, चांदी का मार्च अनुबंध का भाव 415 रुपये गिरकर 72,172 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।
3 / 6
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,029 डॉलर प्रति औंस और चांदी नुकसान के साथ 22.95 डॉलर प्रति औंस रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, 'मजबूत अमेरिकी श्रम बाजार के आंकड़े के बाद निवेशकों के बीच यह आशंका बढ़ी है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दर में कटौती में देरी कर सकता है।
4 / 6
इससे सोने की कीमतों में गिरावट आई।' जिंस बाजार में सोना 2,029 डॉलर प्रति औंस पर रहा जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले बंद से 16 अमेरिकी डॉलर कम है।
5 / 6
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशल सर्विसेज में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (कमोडिटी रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा, 'इस सप्ताह सारा ध्यान अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) और उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) आंकड़ों पर होगा।
6 / 6
इससे फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।
टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित