लाइव न्यूज़ :

सोना हुआ महंगा, चांदी सस्ती, जानें 15 जुलाई 2025 का सोने-चांदी का भाव क्या है

By संदीप दाहिमा | Updated: July 15, 2025 15:29 IST

Open in App
1 / 6
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव मंगलवार को 180 रुपये तेजी के साथ 97,955 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 180 रुपये यानी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 97,955 प्रति 10 ग्राम हो गयी।
2 / 6
इसमें 11,595 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने के कीमतों में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना का वायदा भाव 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,360.93 डॉलर प्रति औंस रहा।
3 / 6
कारोबारियों के सौदों का आकार कम करने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत मंगलवार को 256 रुपये की गिरावट के साथ 1,12,680 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
4 / 6
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के सितंबर महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 256 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,12,680 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
5 / 6
इसमें 21,003 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।
6 / 6
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38.33 डॉलर प्रति औंस रही।
टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत