लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, 8 फरवरी 2023 सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: February 8, 2023 16:56 IST

Open in App
1 / 5
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को पीली धातु का भाव 335 रुपये मजबूत होकर 57,463 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
2 / 5
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,128 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 516 रुपये की तेजी के साथ 68,075 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 335 रुपये की तेजी के साथ 57,463 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।’’
3 / 5
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,880 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी मजबूती के साथ 22.45 डॉलर प्रति औंस हो गई। गांधी ने कहा कि बुधवार को एशियाई कारोबार के घंटों में कॉमेक्स में सोने की कीमतों में तेजी आई।
4 / 5
मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 211 रुपये की तेजी के साथ 67,740 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 211 रुपये यानी 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 67,740 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
5 / 5
इसमें 14,279 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 22.53 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
टॅग्स :सोने का भावचांदी के भावशेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!