Gold Price Today सोने की कीमत में आई तेजी, चांदी हुई सस्ती, 30 जून 2023 सोने का भाव
By संदीप दाहिमा | Updated: June 30, 2023 20:32 IST2023-06-30T20:32:18+5:302023-06-30T20:32:18+5:30

विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 80 रुपये की तेजी के साथ 59,030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी, इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 58,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 550 रुपये की गिरावट के साथ 70,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की हाजिर कीमत 80 रुपये की गिरावट के साथ 59,030 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’

विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,906 डॉलर प्रति औंस हो गया।

जबकि चांदी गिरावट दर्शाते हुए 22.46 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

















