लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, 3 फरवरी 2023 सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: February 3, 2023 17:04 IST

Open in App
1 / 5
वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 681 रुपये कमजोर होकर 57,929 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
2 / 5
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 58,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 2,045 रुपये लुढ़ककर 70,335 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 681 रुपये की गिरावट के साथ 57,929 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’
3 / 5
विदेशी बाजारों में सोने का भाव गिरावट दर्शाता 1,913 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी गिरावट के साथ 23.38 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। गांधी ने कहा कि फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल के ब्याज दर के बारे में आक्रामक टिप्पणी आने के बाद सोने की कीमतें नौ माह के उच्चस्तर पर जा पहुंची थी।
4 / 5
इसके बाद निवेशकों द्वारा मुनाफा काटने के कारण कॉमेक्स में सोने की कीमतें अपने उच्चतम स्तर से नीचे आ गईं और बृहस्पतिवार को 1.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुईं।
5 / 5
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘आज हम बाजार में और उतार-चढ़ाव देख सकते हैं, क्योंकि निवेशकों का ध्यान अमेरिका के गैर-कृषि रोजगार, बेरोजगारी दर के आंकड़ों पर रहेगा।’’
टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित