लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, 24 मार्च 2023 सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: March 24, 2023 20:23 IST

Open in App
1 / 6
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 70 रुपये मजबूत होकर 59,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।
2 / 6
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 520 रुपये उछलकर 70,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची।
3 / 6
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 70 रुपये की तेजी के साथ 59,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।’’
4 / 6
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूत होकर 1,987 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी का भाव तेजी के साथ 23.17 डॉलर प्रति औंस हो गया। एशियाई कारोबार के घंटों में शुक्रवार को सोने की कीमतों में स्थिरता रही।
5 / 6
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस अनुसंधान विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में अपेक्षित चौथाई प्रतिशत की वृद्धि की। साथ ही संकेत दिया कि वित्तीय बाजार में हाल के उथल पुथल के मद्देनजर वह भविष्य में नीतिगत दर को यथावत रख सकता है।
6 / 6
गांधी ने कहा कि सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में मांग बढ़ने तथा व्यापारियों को अमेरिकी केन्द्रीय बैंक के आगामी मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दर यथावत रखने की उम्मीदों के बीच अभी तक इस सप्तह में सोने की कीमतों में लगभग 2.50 प्रतिशत की तेजी आई है।
टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित