लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: सोने की कीमत में गिरावट, 16 फरवरी 2023 सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: February 16, 2023 19:08 IST

Open in App
1 / 5
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 56,270 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
2 / 5
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 140 रुपये बढ़कर 65,720 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
3 / 5
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ 56,270 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’
4 / 5
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,840 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी बढ़त के साथ 21.69 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि डॉलर इंडेक्स में मामूली गिरावट के बीच कॉमेक्स में एशियाई कारोबारी घंटों में सोना बृहस्पतिवार को मजबूत चल रहा था।
5 / 5
उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, अगले कुछ सत्रों में सोने को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि अमेरिका के हालिया उत्साहजनक आंकड़ों ने उम्मीदों को बल दिया है कि फेडरल रिजर्व ऊंची मुद्रास्फीति पर अंकुश के लिए ब्याज दरों में वृद्धि को जारी रखेगा।’’
टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें