लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: सोना-चांदी हुआ महंगा, 1 मार्च 2023 सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: March 1, 2023 19:05 IST

Open in App
1 / 6
मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 475 रुपये की तेजी के साथ 55,955 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
2 / 6
हालांकि, चांदी की कीमत 1,225 रुपये लुढ़ककर 63,825 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 475 रुपये की तेजी के साथ 55,955 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।’’
3 / 6
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,833 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी मामूली तेजी के साथ 21.04 डॉलर प्रति औंस पर थी।
4 / 6
रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘डॉलर के अपने हालिया उच्च स्तर से नीचे आने के कारण बुधवार को एशियाई कारोबार के घंटों में कॉमेक्स में सोने 1,830 डॉलर प्रति औंस से ऊपर मजबूत हो गया।’’
5 / 6
कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 41 रुपये बढ़कर 55,797 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 41 रुपये यानी 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,797 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
6 / 6
इसमें 11,276 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,840.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।
टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!