2 नवंबर: आज सोने का भाव क्या है, सोने और चांदी की कीमत में गिरावट, जानें आज का रेट

By संदीप दाहिमा | Updated: November 2, 2022 19:13 IST2022-11-02T19:08:56+5:302022-11-02T19:13:29+5:30

Next
aaj ka sone ka rate kya hai | aaj-ka-sone-ka-rate-kya-hai | Latest business Photos at Lokmatnews.in

रुपये के कमजोर होने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 51 रुपये की तेजी के साथ 50,964 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,913 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

sona chandi ka bhav | sona-chandi-ka-bhav | Latest business Photos at Lokmatnews.in

हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 502 रुपये की गिररावट के साथ 59,265 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

sone ka bhav kya hai | sone-ka-bhav-kya-hai | Latest business Photos at Lokmatnews.in

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को सुबह के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.71 प्रति डॉलर रह गया।

aaj ka gold price | aaj-ka-gold-price | Latest business Photos at Lokmatnews.in

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,653 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी गिरावट के साथ 19.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

sone ka aaj ka bhav sona ka bhav | sone-ka-aaj-ka-bhav-sona-ka-bhav | Latest business Photos at Lokmatnews.in

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘बैंकों द्वारा ब्याज दरों में हुई वृद्धि को कब वापस करना शुरू किया जायेगा इस बात का संकेत आज देर रात को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से मिलने की संभावना है जिसपर सभी की निगाह है। इस वजह से कॉमेक्स में सोने की कीमत 1,650 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।’’