12 अक्टूबर: आज सोने का भाव क्या है, सोने और चांदी की कीमत में गिरावट, जानें आज का रेट
By संदीप दाहिमा | Updated: October 12, 2022 21:06 IST2022-10-12T20:50:40+5:302022-10-12T21:06:32+5:30

राष्ट्रीय राजधानी में सोना बुधवार को 20 रुपये टूटकर 51,155 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,175 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,175 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। सोने की तरह चांदी भी 473 रुपये के नुकसान से 58,169 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 58,642 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,669.5 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर था। चांदी नुकसान के साथ 19.18 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘बैंक ऑफ इंग्लैंड की आपात बाजार समर्थन को खत्म करने की टिप्पणी के बाद कॉमेक्स में सुबह के कारोबार में सोना स्थिर था।’’

















