लाइव न्यूज़ :

Gold Rate Today: सोना हुआ सस्ता, 500 रुपए की गिरावट, चांदी 1000 रुपए हुई सस्ती

By संदीप दाहिमा | Updated: July 16, 2025 20:56 IST

Open in App
1 / 6
स्टॉकिस्ट के स्तर पर लगातार बिकवाली होने से बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में 500 रुपये गिरकर 98,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये गिरकर 99,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
2 / 6
इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 400 रुपये की गिरावट के साथ 98,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 98,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
3 / 6
बुधवार को चांदी भी 1,000 रुपये घटकर 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। मंगलवार को चांदी 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इसके उलट, वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना 16.41 डॉलर यानी 0.49 प्रतिशत बढ़कर 3,341.37 डॉलर प्रति औंस हो गया।
4 / 6
कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की सहायक उपाध्यक्ष कायनात चैनवाला ने कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई शुल्क धमकियों के कारण सोना बढ़कर 3,346 डॉलर प्रति औंस हो गया। ट्रंप ने महीने के अंत तक दवाओं पर संभावित शुल्क लगाने का संकेत देने के साथ सेमीकंडक्टर पर अतिरिक्त शुल्क लगाने पर विचार करने की बात कही है।'
5 / 6
वैश्विक स्तर पर, हाजिर चांदी लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 38.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। जूलियस बेयर में अर्थशास्त्र और अगली पीढ़ी के अनुसंधान प्रमुख कार्स्टन मेन्के ने कहा, 'सोने में मजबूती आ रही है जबकि चांदी में तेजी आ रही है। चांदी की कीमतें 39 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गईं, जो निवेशकों की नई दिलचस्पी का संकेत है।'
6 / 6
मेन्के ने कहा कि हालिया तेजी की मजबूती और सोने एवं चांदी की कीमतों का अनुपात लगभग 85 तक गिर जाने के बीच चांदी अब सोने के मुकाबले ज्यादा सस्ती नहीं लगती है। एलकेपी सिक्योरिटीज़ के उपाध्यक्ष और शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि निवेशकों को उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) और बेरोजगारी दावों सहित प्रमुख अमेरिकी वृहद-आर्थिक आंकड़ों का इंतजार रहेगा।
टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम