लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमत में उछाल, 05 अप्रैल 2023 सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: April 5, 2023 18:16 IST

Open in App
1 / 6
मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 1,025 रुपये के उछाल के साथ 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
2 / 6
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,055 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,810 रुपये के उछाल के साथ 73,950 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
3 / 6
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 1,025 रुपये की तेजी के साथ 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।’’
4 / 6
उन्होंने कहा, ‘‘घरेलू बाजार में सोने का भाव अपने ताजा सर्वकालिक उच्चस्तर यानी 61,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को लांघ गया।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूती के साथ 2,027 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी बढ़त के साथ 24.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
5 / 6
अमेरिकी रोजगार के आंकड़े अनुमान से कहीं कम रहने के बीच कॉमेक्स में सोने की कीमतों में बुधवार को एशियाई कारोबारी घंटों में तेजी आई और इसमें मार्च, 2022 के बाद से 1.80 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।
6 / 6
गांधी ने कहा कि इसके अतिरिक्त अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़े आने के बाद अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड आय में गिरावट आई है जिससे सर्राफा कीमतों में तेजी आई।
टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!