लाइव न्यूज़ :

Gold Rate Today: सोना 1,000 रुपये लुढ़का, चांदी 2,000 रुपये फिसली

By संदीप दाहिमा | Updated: August 12, 2025 18:12 IST

Open in App
1 / 6
वैश्विक बाजारों में बिकवाली के चलते मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 1,000 रुपये गिरकर 1,01,520 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,02,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
2 / 6
स्थानीय बाजारों में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 1,000 रुपये टूटकर 1,01,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रहा। अबंस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा, ''अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यह स्पष्ट करने के बाद कि सोने के आयात पर कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा, सोने की कीमतों में गिरावट आई।
3 / 6
हालांकि व्हाइट हाउस की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन इस घोषणा से व्यापार संबंधी चिंताएं कुछ कम हो गई हैं।'' इसके अलावा व्हाइट हाउस ने सोमवार को घोषणा की कि चीन पर लगाया गया भारी शुल्क अब 11 नवंबर तक निलंबित रहेगा।
4 / 6
मेहता ने कहा कि इस फैसले से फिलहाल वृहत आर्थिक तनाव को कम करने में मदद मिली है, जिससे सोने की कीमतों में गिरावट आई। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे बढ़कर 87.65 पर पहुंच गया।
5 / 6
इस बीच, मंगलवार को चांदी 2,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के भाव पर थी। सोमवार को यह 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,347.18 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
6 / 6
ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि सोमवार को ट्रंप के सोने पर शुल्क न लगाने की घोषणा से धातु के आयात मूल्य में भारी वृद्धि की चिंताएं कम हो गईं, जिससे कीमतें 3,400 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गईं। विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 37.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित