लाइव न्यूज़ :

16 अक्टूबर 2025 सोने का रेट, ₹1,28,395 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: October 16, 2025 13:56 IST

Open in App
1 / 6
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव बृहस्पतिवार को 1,28,395 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
2 / 6
विश्लेषकों का कहना है कि भू-राजनीतिक और व्यापारिक चिंताओं के कारण वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने के बाद व्यापारी सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की ओर आकर्षित हुए हैं।
3 / 6
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 1,185 रुपये या 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,28,395 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
4 / 6
फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 977 रुपये यानी 0.76 प्रतिशत चढ़कर 1,29,380 प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई। इस बीच चांदी में भी तेजी देखी गई।
5 / 6
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,454 रुपये या 1.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,64,660 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।
6 / 6
इसी तरह, मार्च 2026 में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,699 रुपये या 1.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,64,958 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर रही। वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतें नए उच्च स्तर पर पहुंची। दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव रिकॉर्ड 4,254.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत 52.86 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।
टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित