लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें आज का सोने-चांदी का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: August 27, 2025 19:03 IST

Open in App
1 / 6
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत 2,000 रुपये उछलकर 1,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गईं। भारतीय उत्पादों पर अमेरिका के लगाए गए भारी शुल्क के लागू होने के बाद सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करने की वजह से चांदी के दाम चढ़े हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को चांदी 3,000 रुपये बढ़कर 1,18,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।
2 / 6
राष्ट्रीय राजधानी में, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार को 500 रुपये बढ़कर 1,01,270 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। पिछले बाजार बंद के समय यह 1,00,770 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी।
3 / 6
इसके अलावा, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 400 रुपये बढ़कर 1,00,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। मंगलवार को यह 1,00,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। ऑग्मोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेडरल रिजर्व गवर्नर लिसा कुक को बर्खास्त करने के बाद बढ़ी राजनीतिक अनिश्चितता के बीच सोने और चांदी में तेजी जारी है।’’
4 / 6
चैनानी ने कहा कि इस कदम से फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता और मौद्रिक नीति निर्धारित करने की क्षमता के बारे में संदेह बढ़ गया है। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,375.08 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
5 / 6
जिंस बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, सोमवार को ट्रंप द्वारा फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को आवास ऋण धोखाधड़ी के आरोपों के कारण तुरंत उनके पद से हटाने की घोषणा के बाद सोने में तेजी आई थी। ट्रंप के इस कदम के बाद डॉलर में भारी गिरावट आई, जिससे विदेशी बाजारों में सर्राफा कीमतों को भी फायदा हुआ।
6 / 6
उन्होंने बताया कि बाद में, कुक के तर्क के बाद कि ट्रंप को बर्खास्त करने का कोई अधिकार नहीं था, डॉलर ने अपनी गिरावट की भरपाई कर ली और कीमती धातु पर दबाव बढ़ा। इस साल की शुरुआत में, राष्ट्रपति ट्रंप ने फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल को बर्खास्त करने की भी चेतावनी दी थी। राष्ट्रपि ने ब्याज दर में कटौती न करने को लेकर उनकी बार-बार आलोचना की है। हाजिर चांदी भी एक प्रतिशत गिरकर 38.23 डॉलर प्रति औंस रही।
टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित