लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: सोने में ₹323 का उछाल, जानें 24 नवंबर का सोने-चांदी का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: November 24, 2022 22:02 IST

Open in App
1 / 5
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 323 रुपये बढ़कर 53,039 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
2 / 5
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,716 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
3 / 5
चांदी की कीमत भी 639 रुपये बढ़कर 62,590 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्यौरे से पता चलता है कि केंद्रीय बैंक का रुख उम्मीद से कहीं कम आक्रामक है।
4 / 5
इस संकेत के बाद विश्व की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में गिरावट आने के बाद सोने और चांदी की कीमतें दिन के निचले स्तर से उबरते हुए लाभ के साथ बंद हुईं।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर 1,755.75 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी तेजी के साथ 21.55 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
5 / 5
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, 'अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ताजा बैठक के ब्यौरे में ब्याज दर में वृद्धि की गति को कम करने का समर्थन किया गया है, जिसके बाद कॉमेक्स में सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन तेजी आई। फेडरल रिजर्व की बैठक का ब्यौरा आने के बाद सोने की कीमत में तेजी लौटी है और यह 1,800 डॉलर प्रति औंस की ओर अग्रसर है'।
टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!