लाइव न्यूज़ :

Gold price today: सोना पहुंचा 52 हजार के पार, जानें आज का सोने का रेट

By संदीप दाहिमा | Updated: November 11, 2022 18:33 IST

Open in App
1 / 4
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 294 रुपये मजबूत होकर 52,663 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
2 / 4
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,369 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 638 रुपये की तेजी के साथ 62,858 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी।
3 / 4
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक विनय रजनी ने कहा, ‘‘एमसीएक्स में सोने के दिसंबर वायदा का भाव 52,100 रुपये के महत्वपूर्ण स्तर को लांघकर 52,600 रुपये के अगले लक्ष्य की ओर बढ़ गया है।’’
4 / 4
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,761 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी तेजी के साथ 21.89 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘सोने की कीमत ढाई महीने के उच्चस्तर पर चली गई जो पिछले आठ माह का सबसे अच्छा सप्ताह होने की ओर अग्रसर है क्योंकि अमेरिकी मुद्रास्फीति कम होने के संकेतों ने उम्मीद जताई है कि फेडरल रिजर्व आने वाले महीनों में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गति को कम कर देगा।’’
टॅग्स :सोने का भावचांदी के भावशेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख