लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today 06 November 2023: धनतेरस से पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज का सोने का रेट

By संदीप दाहिमा | Updated: November 6, 2023 20:42 IST

Open in App
1 / 6
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 61,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। सोने पिछले कारोबारी सत्र में 61,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
2 / 6
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई, दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 61,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 50 रुपये कम है।’’
3 / 6
हालांकि, चांदी की कीमत 75,200 प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत गिरावट के साथ 1,985 डॉलर प्रति औंस रह गयी जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 23.15 डॉलर प्रति औंस रही।
4 / 6
कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 34 रुपये की गिरावट के साथ 72,218 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 34 रुपये यानी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,218 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।
5 / 6
इसमें 18,518 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.26 प्रतिशत की हानि के साथ 23.23 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
6 / 6
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,990.40 डॉलर प्रति औंस रह गया।
टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम