लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: 7 जनवरी को 80 हजार के करीब पहुंची सोने की कीमत, जानें अपने शहर का सोने का भाव...

By संदीप दाहिमा | Updated: January 7, 2025 19:24 IST

Open in App
1 / 6
आभूषण तथा फुटकर विक्रेताओं की ताजा लिवाली तथा रुपये के मूल्य में गिरावट आने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 700 रुपये मजबूत होकर 79,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
2 / 6
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। सोमवार को सोने की कीमत 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत भी 1,300 रुपये के उछाल के साथ 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
3 / 6
पिछले सत्र में चांदी 90,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के 78,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के पिछले बंद भाव के मुकाबले 700 रुपये बढ़कर 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
4 / 6
कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में मजबूत रुख और घरेलू मांग बढ़ने से सर्राफा कीमतों में तेजी आई। मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे गिरकर 85.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ, क्योंकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी कोषों की निकासी ने रुपये पर दबाव जारी रखा।
5 / 6
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 0.28 प्रतिशत बढ़कर 2,654.90 डॉलर प्रति औंस हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘मिश्रित संकेतों के बीच सोना 2,635 डॉलर के स्तर पर मंडरा रहा है।
6 / 6
अमेरिकी के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के बारे में अनिश्चितता कुछ निवेश आकर्षित करती है और कीमती धातुओं को समर्थन प्रदान करती है।’’ एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.73 प्रतिशत बढ़कर 30.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
टॅग्स :गोल्ड रेटचांदी के भावसोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित