लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: 9 जनवरी को सोना 80 हजार के पार पहुंचा, जानें अपने शहर का सोने-चांदी का भाव...

By संदीप दाहिमा | Updated: January 9, 2025 20:09 IST

Open in App
1 / 6
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत लगातार तीसरे सत्र में 300 रुपये बढ़कर 80,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। व्यापारियों ने कहा कि पीपल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) द्वारा लगातार दूसरे महीने अपने भंडार में वृद्धि की खबर के बाद इस कीमती धातु में उछाल आया।
2 / 6
पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। बृहस्पतिवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 300 रुपये बढ़कर 79,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
3 / 6
चांदी 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम के पिछले बंद भाव से 500 रुपये बढ़कर 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसके अलावा, एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में फरवरी डिलिवरी वाले सोने का अनुबंध 247 रुपये बढ़कर 77,994 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
4 / 6
वायदा कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च डिलिवरी वाली चांदी 593 रुपये बढ़कर 91,531 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 10 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,682.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
5 / 6
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘शेयर बाजार में जोखिम कम करने की धारणा और चीन से कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़े के बीच बृहस्पतिवार को सोने में तेजी आई।
6 / 6
पारंपरिक सुरक्षित निवेश परिसंपत्ति के रूप में सोने की मांग बढ़ी। गांधी ने कहा, ‘‘चीन की उपभोक्ता मुद्रास्फीति शून्य हो गई है। इसमें लगातार चौथे महीने में गिरावट आई, जिससे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में वृद्धि को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।’’ एशियाई बाजार घंटों में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.83 प्रतिशत बढ़कर 30.95 डॉलर प्रति औंस हो गया।
टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित