लाइव न्यूज़ :

Gold Rate Today: सोना 200 रुपए गिरकर 97,820 रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें आज का सोने-चांदी का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: July 29, 2025 19:20 IST

Open in App
1 / 6
स्टॉकिस्ट की सतत बिकवाली के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये टूटकर 97,820 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार को 98,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
2 / 6
स्थानीय बाजारों में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में लगातार पांचवें दिन गिरावट जारी रही और मंगलवार को यह 200 रुपये टूटकर 97,550 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। पिछले बाजार सत्र में यह 97,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
3 / 6
अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौते की पुष्टि के बाद सोने की कीमतों में गिरावट आई है। इसके अलावा, इस सप्ताह होने वाली एफओएमसी की बैठक में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने की उम्मीदों ने भी डॉलर को और मजबूत किया है।’’
4 / 6
सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, हालांकि, मंगलवार को चांदी की कीमतें 1,13,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 9.48 डॉलर या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 3,324.11 डॉलर प्रति औंस हो गया।
5 / 6
कोटक सिक्योरिटीज में एवीपी जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘सोना 3,315 डॉलर के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है क्योंकि बाजार रोजगार के आंकड़ों और सीबी उपभोक्ता विश्वास के आंकड़ों सहित प्रमुख अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे है। वहीं कनाडा और दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिकी व्यापार वार्ता जारी है।’’ हालांकि, वैश्विक बाजारों में हाजिर चांदी मामूली गिरावट के साथ 38.14 डॉलर प्रति औंस रह गई।
6 / 6
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘निवेशकों को प्रमुख अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों - एडीपी गैर-कृषि रोजगार परिवर्तन, गैर-कृषि पेरोल, बेरोजगारी दर और जीडीपी - का भी इंतजार रहेगा, जो इस सप्ताह फेडरल रिजर्व के ब्याज दर निर्णय के साथ-साथ जारी होंगे।’’ 
टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित