लाइव न्यूज़ :

21 जुलाई 2025 को महंगा हुआ सोना, जानें 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2025 21:04 IST

Open in App
1 / 6
स्टॉकिस्ट की मांग में तेजी के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 250 रुपये बढ़कर 99,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 98,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
2 / 6
राष्ट्रीय राजधानी में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 250 रुपये बढ़कर 98,550 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। इसका पिछला बंद भाव 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस बीच, चांदी की कीमतें 500 रुपये बढ़कर 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं।
3 / 6
शुक्रवार को चांदी 1,10,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि मांग में तेजी से कीमती धातु की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 15.16 डॉलर या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 3,365.56 डॉलर प्रति औंस हो गया।
4 / 6
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिकी शुल्क नीति से जुड़ी अनिश्चितताओं और डॉलर में गिरावट के बीच सोमवार को सोने में तेजी आई, जिससे कीमती धातुओं की कीमतों को समर्थन मिला।’’
5 / 6
गांधी ने आगे कहा कि व्यापारी अमेरिकी व्यापार एजेंडा के साथ-साथ प्रमुख अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों, जिनमें अनंतिम पीएमआई आंकड़े, साप्ताहिक बेरोजगारी दावे और टिकाऊ वस्तुओं के ऑर्डर शामिल हैं, पर बारीकी से नजर रखेंगे।
6 / 6
इसके अलावा, विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 0.73 प्रतिशत बढ़कर 38.47 डॉलर प्रति औंस हो गई। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘निवेशक ब्याज दरों की दिशा और निकट भविष्य में सर्राफा कीमतों की के बारे में आगे के संकेतों के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के संबोधन पर करीबी नजर रखेंगे।’’
टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम