लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: 12 फरवरी को सस्ता हुआ सोना, जानें अपने शहर का सोने का भाव...

By संदीप दाहिमा | Updated: February 12, 2025 21:13 IST

Open in App
1 / 5
कमजोर वैश्विक रुख के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 340 रुपये घटकर 87,960 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 88,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 340 रुपये घटकर 87,560 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
2 / 5
पिछले कारोबारी सत्र में यह 87,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, बुधवार को चांदी की कीमत 600 रुपये बढ़कर 97,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण (जिंस एवं मुद्रा) विभाग के उपाध्यक्ष, जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘कॉमेक्स और एमसीएक्स दोनों में कीमतों में कमजोरी आने के साथ सोने के मूल्य में गिरावट आई।
3 / 5
एमसीएक्स में सोने में गिरावट कुछ अल्पकालिक दबाव का संकेत देती है।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़े ब्याज दर की प्रवृत्ति का आकलन करने में महत्वपूर्ण होंगे, जो सोने की चाल को प्रभावित कर सकते हैं। आंकड़ा आज जारी होगा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, कॉमेक्स सोना वायदा 26 डॉलर प्रति औंस गिरकर 2,906.60 डॉलर प्रति औंस रह गया।
4 / 5
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बुधवार को सोने में गिरावट आई, क्योंकि फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष ब्याज दर में और कटौती की कोई तत्काल आवश्यकता नहीं होने का संकेत दिया है। इसके बाद ब्याज दर में आक्रामक कटौती की उम्मीदें कम हुई हैं।’’ पॉवेल ने कहा है कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कटौती करने में जल्दबाजी नहीं करेगा।
5 / 5
उनकी टिप्पणियों के बाद, अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि हुई, जिसका भी सोने की कीमतों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.56 प्रतिशत गिरकर 32.14 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित