लाइव न्यूज़ :

1 अगस्त 2025 को सोना हुआ सस्ता, जानें आज का सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: August 1, 2025 20:05 IST

Open in App
1 / 6
स्टॉकिस्टों की लगातार बिकवाली के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 400 रुपये टूटकर 97,620 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
2 / 6
पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 98,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 300 रुपये गिरकर 97,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 97,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
3 / 6
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नरमी के चलते सोने में गिरावट रही। उन बाजारों में इसकी कीमत 3,290 डॉलर प्रति औंस के आसपास थी।’’ एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण (जिंस और मुद्रा) विभाग के उपाध्यक्ष, जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘यह गिरावट अमेरिकी फेडरल रिजर्व के लगातार आक्रामक रुख और निकट भविष्य में ब्याज दर में कटौती के कोई संकेत नहीं मिलने के दबाव के बीच आई है।
4 / 6
इससे सुरक्षित निवेश के लिए सर्राफा की बाजार धारणा कमजोर हुई है।’’ सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमतों में भी लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही और शुक्रवार को यह 2,500 रुपये गिरकर 1,09,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रही। पिछले सत्र में चांदी 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
5 / 6
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 0.12 प्रतिशत बढ़कर 3,294.31 डॉलर प्रति औंस पर रहा।’’ एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने में नकारात्मक रुझान रहा और साप्ताहिक आधार पर गिरावट के साथ बंद हुआ।’’
6 / 6
उन्होंने कहा, ‘‘यह गिरावट, सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में मांग में कमी और अमेरिकी डॉलर में मजबूत सुधार के कारण है, जो इस सप्ताह अब तक 2 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ नौ सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।’’ न्यूयॉर्क में हाजिर चांदी 0.75 प्रतिशत गिरकर 36.44 डॉलर प्रति औंस रही।
टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें