लाइव न्यूज़ :

सोना 900 रुपये सस्ता हुआ, जानें आज का सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: June 24, 2025 20:19 IST

Open in App
1 / 5
ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम की उम्मीदों से वैश्विक बाजार में कीमती धातु की सुरक्षित पनाहगाह के रूप में अपील कम होने से मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 900 रुपये गिरकर 98,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत पिछले कारोबारी सत्र में 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
2 / 5
99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 800 रुपये टूटकर 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। सोमवार को यह 99,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘अमेरिका द्वारा ईरान और इजरायल के बीच पूर्ण युद्धविराम की पुष्टि के बाद सुरक्षित-निवेश के विकल्प के रूप में मांग में कमी आने से सोना दबाव में है।
3 / 5
यह घोषणा ईरान द्वारा कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला करने के कुछ समय बाद की गई, जिससे तनाव कुछ समय के लिए बढ़ गया, लेकिन फिर जल्दी ही शांत हो गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आगे तनाव बढ़ने की आशंका कम होने के साथ, निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं और सोने से हाथ खींच रहे हैं।’’ मंगलवार को चांदी की कीमतें भी 1,000 रुपये घटकर 1,04,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गईं।
4 / 5
पिछले बाजार बंद में यह 1,05,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच, विदेशी बाजारों में हाजिर सोना 46.05 डॉलर या 1.37 प्रतिशत गिरकर 3,323.05 डॉलर प्रति औंस रह गया।
5 / 5
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘निवेशक फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल की टिप्पणियों का इंतजार कर रहे हैं, जो मंगलवार और बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष अपनी बात रखने वाले हैं। इससे भविष्य में ब्याज दरों में कटौती के बारे में संकेत मिल सकता है।’’
टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित