लाइव न्यूज़ :

सोना 500 रुपये सस्ता होकर पहुंचा 1,00,420 रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें आज का सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: August 19, 2025 21:14 IST

Open in App
1 / 6
Gold Prices Fall: विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 500 रुपये टूटकर 1,00,420 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,00,920 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी।
2 / 6
राष्ट्रीय राजधानी में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 450 रुपये गिरकर 1,00,050 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रहा। सोमवार को यह 1,00,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
3 / 6
अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में हुई शांति वार्ता से यूक्रेन में युद्ध समाप्त होने की कुछ उम्मीद जगी है, जिससे सोने की कीमतों में गिरावट आई है...।’’
4 / 6
मिराए एसेट शेयरखान के जिंस और मुद्रा मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह के अनुसार, ‘‘भारत सरकार द्वारा जीएसटी नियमों में बदलाव के कारण डॉलर : रुपये की विनिमय दर में कमजोर रुख से घरेलू सोने की कीमतों पर असर पड़ा है।’’ सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत मंगलवार को 1,000 रुपये घटकर 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रही।
5 / 6
पिछले सत्र में चांदी 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 0.15 प्रतिशत बढ़कर 3,337.92 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
6 / 6
ऑग्मोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा, ‘‘निवेशकों का ध्यान अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल के जैक्सन होल संगोष्ठी में दिए जाने वाले बयान और फेडरल रिजर्व की हाल की बैठक के ब्योरे पर केंद्रित होने से सोने की कीमतें 3,380 डॉलर प्रति औंस से नीचे गिर गईं।’’ हाजिर चांदी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38.09 डॉलर प्रति औंस पर रही।
टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित