लाइव न्यूज़ :

विश्वकर्मा पूजा पर सोना-चांदी हुआ सस्ता, गोल्ड रेट में गिरावट, जानें आज का सोने-चांदी का भाव क्या है

By संदीप दाहिमा | Updated: September 17, 2025 19:36 IST

Open in App
1 / 6
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली के चलते बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें अपने उच्चतम स्तर से 1,300 रुपये फिसलकर 1,13,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बुधवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये की गिरावट के साथ 1,13,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया।
2 / 6
मंगलवार को, दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली इस कीमती धातु की कीमत 1,800-1,800 रुपये की तेजी के साथ क्रमशः 1,15,100 रुपये और 1,14,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गई थी।
3 / 6
फेडरल रिजर्व के महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले से पहले मुनाफावसूली के चलते सोने में कमजोरी रही, क्योंकि प्रतिभागियों ने नतीजों से पहले जोखिम कम कर दिया। बाजार में सतर्कता का माहौल बना हुआ है, क्योंकि बाजार न केवल ब्याज दरों में कटौती का बल्कि फेडरल रिजर्व के आगे के दिशानिर्देशों का भी इंतजार कर रहे हैं।
4 / 6
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष रिसर्च शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘बिना किसी स्पष्ट रूपरेखा के कोई भी तटस्थ रुख या कम नरम रुख वाली टिप्पणियां सर्राफा बाजार में कुछ प्रतिशत की गिरावट ला सकती हैं।’’ चांदी ने भी अपनी बढ़त गंवा दी और मुनाफावसूली के चलते यह नीचे आ गई।
5 / 6
बुधवार को चांदी 1,670 रुपये गिरकर 1,31,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। पिछले सत्र में, इसने 570 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 1,32,870 रुपये प्रति किलोग्राम का नया रिकॉर्ड बनाया था। वैश्विक स्तर पर, फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक से पहले निवेशकों के सतर्क रहने के कारण, सोने और चांदी में भी नए शिखर छूने के बाद गिरावट देखी गई।
6 / 6
नीति की घोषणा बाद में की जाएगी। मंगलवार को 3,703.23 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्चस्तर को छूने के बाद हाजिर सोना लगभग एक प्रतिशत गिरकर 3,664.82 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी भी करीब तीन प्रतिशत टूटकर 41.38 डॉलर प्रति औंस रह गई।
टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित