लाइव न्यूज़ :

फिच सॉल्यूशंस ने किया खुलासा, 2021 में परिवारों का खर्च बढ़ेगा, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 30, 2020 18:17 IST

Open in App
1 / 7
कोविड-19 महामारी की वजह से 2020 में उपभोक्ता खर्च में गिरावट आई है, लेकिन अगले साल यानी 2021 में परिवारों का खर्च बढ़ेगा।
2 / 7
फिच सॉल्यूशंस ने सोमवार को कहा कि 2021 में उपभोक्ता खर्च में 6.6 प्रतिशत की वृद्धि होगी। चालू साल यानी 2020 में उपभोक्ता खर्च में 12.6 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है।
3 / 7
फिच ने कहा, ‘‘2021 में उपभोक्ता खर्च में वृद्धि सकारात्मक होगी, लेकिन हमारा मानना है कि ज्यादातर देशों की तुलना में यह सुस्त रहेगी, क्योंकि 2020 में इसमें बड़ी गिरावट आई है।’’
4 / 7
फिच का अनुमान है कि बेरोजगारी ऊंचे स्तर पर बनी रहेगी, वहीं सरकार के समर्थन उपाय कितने प्रभावी रहते हैं, इसपर सवालिया निशान है। फिच सॉल्यूशंस ने कहा, ‘‘उपभोक्ता खर्च कोविड-पूर्व के स्तर पर 2021 की दूसरी छमाही और 2022 में ही पहुंच पाएगा।’’
5 / 7
उसने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि भारत में परिवारों का खर्च 2021 में बढ़ेगा। 2020 में महामारी की वजह से इसमें भारी गिरावट आने का अनुमान है।’’
6 / 7
फिच सॉल्यूशंस ने कहा कि मूल्य के हिसाब से परिवारों का खर्च 2021 में 123 लाख करोड़ रुपये रहेगा। यह 2019 के 121.6 लाख करोड़ रुपये की तुलना में मात्र 1.2 प्रतिशत अधिक है।
7 / 7
इससे पता चलता है कि कोविड-19 महामारी की वजह से उपभोक्ता खर्च कितनी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उसने कहा कि उपभोक्ता खर्च की सभी श्रेणियां 2021 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज करेंगी। (सभी फाइल फोटो)
टॅग्स :इकॉनोमीभारत सरकारनरेंद्र मोदीकोविड-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?