लाइव न्यूज़ :

Dollar vs Rupee: रुपया 34 पैसे बढ़कर 81.38 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: November 30, 2022 16:42 IST

Open in App
1 / 5
विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच निवेशकों की जोखिम लेने की धारणा में सुधार से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को 34 पैसे के सुधार के साथ 81.38 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
2 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.63 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 81.38 के उच्चस्तर और 81.64 के निचले स्तर तक गया। अंत में रुपया 34 पैसे की तेजी के साथ 81.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
3 / 5
अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये का पिछला बंद भाव 81.72 प्रति डॉलर था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि जोखिम वाली आस्तियों की धारणा में सुधार, कच्चे तेल की कम कीमतें तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश बढ़ने के बाद पिछले 11 महीनों में भारतीय रुपये में पहली मासिक बढ़त दर्ज की गई।
4 / 5
परमार ने कहा, ‘‘यह महीने के अंत में 1.6 प्रतिशत ऊंचा बंद होने की ओर अग्रसर है जो अगस्त, 2021 के बाद से सबसे बड़ा लाभ होगा।’’ इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.51 पर रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.13 प्रतिशत बढ़कर 84.80 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
5 / 5
दूसरी तिमाही के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी), अप्रैल-अक्टूबर के लिए राजकोषीय घाटे के आंकड़े और अक्टूबर के लिए बुनियादी उद्योगों के आंकड़े आज जारी किए जाने हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 417.81 अंक बढ़कर 63,099.65 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 1,241.57 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर ख़रीदे।
टॅग्स :शेयर बाजारshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?