लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar Today: रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 82.70 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: February 7, 2023 18:05 IST

Open in App
1 / 6
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 82.70 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत हुई।
2 / 6
बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती का रुख, विदेशी संस्थागत निवेशकों की सतत धन निकासी और कच्चे तेल की कीमतों के मजबूत होने से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया।
3 / 6
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.68 पर मजबूत खुला और कारोबार के दौरान 82.62 अंक के उच्च स्तर और 82.80 अंक के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की तेजी के साथ 82.70 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
4 / 6
इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत घटकर 103.54 रह गया।
5 / 6
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.69 प्रतिशत बढ़कर 82.36 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 220.86 अंक की गिरावट के साथ 60,286.04 अंक पर बंद हुआ।
6 / 6
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,218.14 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस हफ्ते, बाजार को बुधवार को रिजर्व बैंक कर घोषित होने वालीमौद्रिक नीति से दिशा मिलेगी। एसबीआई के अर्थशास्त्रियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अपनी आगामी मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर को यथावत रखेगा।
टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयाशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें