लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar Today: रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 82.51 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: February 8, 2023 17:12 IST

Open in App
1 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 82.51 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि करने के फैसले के बाद रुपये में यह तेजी आई। बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख तथा प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये को समर्थन मिला।
2 / 5
उन्होंने कहा कि हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल कीमतों में तेजी तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी ने रुपये की बढ़त पर अंकुश लगा दिया।
3 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.67 पर मजबूत खुला और कारोबार के दौरान 82.47 के उच्चस्तर और 82.72 अंक के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे की तेजी के साथ 82.51 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
4 / 5
इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.38 प्रतिशत घटकर 103.03 रह गया।
5 / 5
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.31 प्रतिशत बढ़कर 84.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 377.75 अंक की तेजी के साथ 60,663.79 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,559.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!