लाइव न्यूज़ :

Dollar vs Rupee: रुपया चार पैसे बढ़कर 83.24 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: October 10, 2023 19:00 IST

Open in App
1 / 5
घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच निवेशकों की धारणा मजबूत होने से मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे बढ़कर 83.24 (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि इस तेजी के बावजूद विदेशी बाजारों में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और पश्चिम एशिया में संघर्ष की चिंताओं के बीच डॉलर की खरीदारी से घरेलू मुद्रा पर असर पड़ा।
2 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.23 पर खुला और डॉलर के मुकाबले 83.22 से 83.26 के दायरे में रहा। कारोबार के अंत में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.24 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
3 / 5
इस तरह रुपये ने पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की बढ़त दर्ज की। सोमवार को रुपया 83.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत घटकर 105.80 पर था।
4 / 5
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत गिरकर 87.95 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मंगलवार को 566.97 अंक या 0.87 प्रतिशत बढ़कर 66,079.36 पर बंद हुआ।
5 / 5
एनएसई निफ्टी 177.50 अंक या 0.91 प्रतिशत चढ़कर 19,689.85 पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 997.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!