लाइव न्यूज़ :

Sensex: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 129 अंक टूटा

By संदीप दाहिमा | Updated: May 18, 2023 21:22 IST

Open in App
1 / 5
हालांकि, बाजार में ज्यादातर समय तक बढ़त की स्थिति रही लेकिन अंतिम घंटे में चुनिंदा शेयरों में बिकवाली का जोर रहने से सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 128.90 अंक यानी 0.21 प्रतिशत गिरकर 61,431.74 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 61,955.90 अंक के उच्चस्तर तक गया और 61,349.34 अंक के निचले स्तर तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 51.80 अंक यानी 0.28 प्रतिशत गिरकर 18,129.95 अंक पर आ गया।
2 / 5
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, ‘‘निफ्टी में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। शुरुआती कारोबार में तेजी और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बावजूद कारोबार के अंत में यह गिरावट के साथ बंद हुआ।’’
3 / 5
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), टाइटन, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में प्रमुख रूप से गिरावट रही। इनमें खासतौर से आईटीसी और एसबीआई की गिरावट अहम है। आईटीसी का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 22.66 प्रतिशत बढ़ गया लेकिन निवेशकों की बिकवाली से इसका शेयर दो प्रतिशत गिर गया।
4 / 5
इसी तरह मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ में 83 प्रतिशत वृद्धि दर्ज करने वाले भारतीय स्टेट बैंक का शेयर भी 1.77 प्रतिशत गिर गया। दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाभ में रहे। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों के साप्ताहिक निपटान के अंतिम दिन बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा और सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा चुनिंदा शेयरों में मुनाफावसूली से भी दबाव देखा गया।
5 / 5
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग चढ़कर बंद हुए। यूरोपीय बाजार भी दोपहर में सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। एक दिन पहले अमेरिकी बाजारों में भी बढ़त दर्ज की गई थी। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय बाजारों में खरीदारी का सिलसिला जारी रखा है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 970.18 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीदारी की। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.61 प्रतिशत गिरावट के साथ 76.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
टॅग्स :शेयर बाजारshare bazarStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम