लाइव न्यूज़ :

INR vs USD: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की तेजी के साथ 81.57 प्रति डॉलर

By संदीप दाहिमा | Updated: January 12, 2023 17:39 IST

Open in App
1 / 4
अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के रुख के चलते बृहस्पतिवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की तेजी के साथ 81.57 (अस्थायी) प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की सतत धन निकासी से हालांकि रुपये के लाभ पर कुछ अंकुश लग गया।
2 / 4
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.54 पर मजबूत खुला लेकिन यह तेजी कायम नहीं रह सकी और दिन के कारोबार में यह 81.74 के निचले स्तर को छू गया। रुपया अंत में अपने पिछले बंद भाव से 11 पैसे की तेजी दर्शाता 81.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
3 / 4
पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 81.68 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत घटकर 103.01 रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.92 प्रतिशत घटकर 83.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
4 / 4
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 147.47 अंक की गिरावट के साथ 59,958.03 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 3,208.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :शेयर बाजारshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित