लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया 63 पैसे उछलकर 81.97 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: March 3, 2023 17:15 IST

Open in App
1 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 63 पैसे के उछाल के साथ 81.97 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी कोषों के ताजा निवेश और घरेलू शेयर बाजार में बढ़त की वजह से निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत होने से रुपये में तेजी आई।
2 / 5
बाजार सूत्रों ने कहा कि सेवा क्षेत्र में मजबूत खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) आंकड़े की वजह से भी निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.28 पर खुला।
3 / 5
कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 63 पैसे के उछाल के साथ 81.97 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 81.92 के उच्चस्तर और 82.35 के निचले स्तर को छुआ।
4 / 5
इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत घटकर 104.82 पर कारोबार कर रहा था।
5 / 5
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.55 प्रतिशत घटकर 84.28 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 899.62 अंक की तेजी के साथ 59,808.97 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 12,770.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!