इस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

By संदीप दाहिमा | Updated: March 10, 2026 15:11 IST2026-03-10T15:06:13+5:302026-03-10T15:11:46+5:30

Next

One Piece Season 2: एक्शन फैंटेसी सीरीज One Piece लंबे इंतजार के बाद नए सीजन के साथ रिलीज होने जा रही है, 10 मार्च से इसका सीजन 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम होगा।

Sankalp: स्टारर थ्रिलर सीरीज संकल्प जिसमें नाना पाटेकर, मोहम्मद जीशान अय्यूब और संजय कपूर जैसे बड़े स्टार्स हैं, 11 मार्च से Amazon MX Player पर रिलीज होगी।

Made in Korea: एक्ट्रेस प्रियंका अरुल मोहन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म मेड इन कोरिया, इस हफ्ते 12 मार्च को आप Netflix पर रिलीज होगी।

Kissa Court Kachahari Ka: मल्टीस्टारर कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'किस्सा कोर्ट कचहरी का' 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Aspirants Season 3: पहले दो सीजन की सफलता के बाद 13 मार्च को Aspirants का तीसरा सीजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।

Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi: साउथ स्टार रवि तेजा की तेलुगु कॉमेडी फिल्म Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi 13 मार्च को ZEE5 पर रिलीज होगी।

The Taj Story: परेश रावल की फिल्म 'द ताज स्टोरी' 13 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म Lionsgate Play पर रिलीज होने जा रही है।