डिलीवरी के 10 दिन बाद दिखीं अनुष्का शर्मा, पति विराट कोहली संग तस्वीरें हुईं वायरल

By संदीप दाहिमा | Updated: January 21, 2021 18:06 IST2021-01-21T18:06:30+5:302021-01-21T18:06:30+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली माता-पिता बनने के बाद पहली बार साथ में नजर आए हैं।

विराट और अनुष्का बांद्रा में क्लिनिक जाते हुए स्पॉट हुए।

डिलीवरी के 10 दिनों बाद अनुष्का और विराट के साथ नजर आने पर फोटोग्राफर्स की भीड़ उमड़ पड़ी।

अनुष्का ने ब्लू डेनिम पैंट और डेनिम शर्ट पहनी हुई थी और विराट ने ब्लैक पैंट और शर्ट पहन रखी थी साथ ही दोनों ने चेहरे पर मास्क पहने हुए थे।

अनुष्का और विराट ने फोटोग्राफर्स के लिए साथ में कई पोज दिए।

11 जनवरी को विराट कोहली ने बेटी होने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए विराट ने अपने प्रशंसकों को उनके प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

इंटरनेट पर विराट और अनुष्का की इन फोटोज पर खूब लाइक्स और कमेंट आ रहे हैं।

विराट कोहली ने अपनी बेटी के जन्म के बाद अपना ट्विटर बायो बदल दिया है। विराट का नया बायो फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही, इसके लिए विराट की सराहना की जा रही है।