विद्या-जूही से लेकर सोनू सूद तक सेलेब्स ने घर पर बनाए मास्क, फैंस से की ये अपील

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 23, 2020 09:29 IST2020-04-23T09:29:15+5:302020-04-23T09:29:15+5:30

Next

कुछ सेलेब्स ने घर पर मौजूद कपड़ों और थेलियों से ही मास्क बनाने का आसान तरीका सिखाया है।

विद्या बालान ने ब्लाउज के पीस से मास्क बनाया है

सोनू सूद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो शायराना अंदाज में फैंस से घर पर मास्क बनाने की गुजारिश कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो में कहा, सिंपल है ये टास्क, घर पर बनाओ अपना मास्क।

सेलेब्स ने कहा है कि अपना मास्क घर पर बनाओ और सर्जिकल मास्क उन लोगों के लिए छोड़ दो

हाल ही में जूही चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मास्क बनाते हुए वीडियो शेयर की है। इसमें उन्होंने कपड़े के पीस को फोल्ड करके मास्क का शेप दिया है जिसे बाद में उन्होंने मास्क की तरह बांधा है। इसके साथ उन्होंने अपील करते हुए लिखा, अपना मास्क बनाओ।

दिया मिर्जा ने भी अपने घर पर ही मास्क बनाया है