विद्या बालन और जोया अख्तर 'क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स' अनाउंसमेंट में इस लुक में आईं नजर

By ललित कुमार | Updated: April 9, 2019 16:33 IST2019-04-09T16:33:36+5:302019-04-09T16:33:36+5:30

Next

हाल ही में फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड और मोशन कंटेंट ग्रुप ने अपने पहले 'क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स' की घोषणा की थी, इसके बाद मुंबई में इन अवार्ड्स की अनाउंसमेंट के दौरान विद्या बालन और जोया अख्तर बेहद खास अंदाज में नजर आईं।

ये अवार्ड्स हिंदी, मराठी, गुजराती, बंगाली, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म को दिया जाएगा।

विद्या आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'तुम्हारी सुलू' में नजर आईं थी।

इस फिल्म में विद्या के साथ नेहा धूपिया, आरजे मलिश्का और मानव कॉल लीड रोल में थे।

विद्या जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' में नजर आएंगी।

जोया अख्तर की हाल ही में 'गली बॉय' रिलीज़ हुई है।

उनकी इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में दिखे थे।

राजीव मसंद, विद्या बालन और जोया अख्तर

'क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स' की अनाउंसमेंट के दौरान इस तस्वीर को क्लिक किया गया है।