अभिनेता नरेंद्र झा का 55 साल की उम्र में निधन, 'हैदर','काबिल' और 'रईस' में आए थे नजर
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 14, 2018 14:32 IST2018-03-14T14:32:47+5:302018-03-14T14:32:47+5:30

एक्टर नरेंद्र झा का 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

खबरों के मुताबिक आज सुबह पांच बजे उन्होंने अपने फार्म हाउस पर अंतिम सांस ली। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ।

'हैदर', 'घायल वन्स अगेन', 'काबिल, 'हमारी अधूरी कहानी' और 'रईस' जैसी हिट फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया था।

नरेंद्र झा का जन्म मधुबनी बिहार में हुआ था।

मॉडलिंग के साथ उन्होंने टीवी पर कई शो किए और लगभग 20 टीवी शो में वे नजर भी आए।

फिल्म नेताजी सुभाष चंद्र बोस में भी अहम किरदार में नजर आए थे।

















