वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, ब्लू ड्रेस में दिखा स्टाइलिश अंदाज
By शैलेश कुमार भक्त | Updated: January 27, 2021 11:32 IST2021-01-27T11:29:06+5:302021-01-27T11:32:48+5:30

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के बीच अब 'मैं तेरा हीरो' फेम एक्टर की भतीजी अंजिनी धवन की खूबसूरती के चर्चे भी खूब हो रहे हैं

अंजिनी धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अंजिनी धवन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।

एक्टर वरुण धवन की शादी की तस्वीरों में दूल्हा और दुल्हन से भी ज्यादा एक प्यारे से चेहरे ने लोगों का ध्यान खींचा है. वह कोई और नहीं बल्कि बेहद खूबसूरत नजर आने वालीं वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन हैं।

तस्वीरों में अंजिनी धवन ब्लू ड्रेस पहन ग्लैमरस अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।

अंजिनी धवन इन दिनों लगातार फोटोशूट करा रही हैं, सोशल मीडिया वॉल देखकर ऐसा लगता है कि वह इन दिनों बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में हैं।

कुछ दिन पहले अंजिनी धवन 'हुस्न है सुहाना' गाने पर डांस किया था जो काफी वायरल हुआ था।

अंजनी ने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नही किया है लेकिन सोशल मीडिया पर वो किसी स्टार से कम नही हैं। वह अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती हैं।

अंजिनी धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अंजिनी धवन के इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

















