कुत्ते को नहलाता हुआ वीडियो शेयर कर कोरोना वायरस पर बोलीं उर्मिला मातोंडकर, पेट्स की वजह से वायरस नहीं फैलता
By अमित कुमार | Updated: April 13, 2020 16:33 IST2020-04-13T16:33:24+5:302020-04-13T16:33:24+5:30

लॉकडाउन के कारण बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर घर में ही अपना समय बिता रही हैं। घर पर रहते हुए वह अपने एक्टिविटीज की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

उर्मिला मातोंडकर अपने कुत्तों के साथ इन दिनों अधिक से अधिक समय बिता रही हैं।

अपने पेट्स के साथ वह लगातार मजेदार पोस्ट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया।

इस वीडियो में वह अपने कुत्ते स्टडी को नहलाती हुई दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में उन्होंने बताया कि पालतू जानवरों से कोरोना वायरस नहीं फैलता है।

उर्मिला खुद को अपने कुत्तों के साथ व्यस्त रखती हैं और बचे हुए समय में खूब पढ़ती हैं।

आइसोलेशन के इस दौर में उन्हें अपने पति मोहसिन अख्तर मीर की कंपनी भी मिल ही रही है।

















