The sky is pink: बांद्रा में फिल्म प्रमोशन के दौरान बड़े हॉट अंदाज में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें
By संदीप दाहिमा | Updated: September 28, 2019 12:01 IST2019-09-28T12:01:03+5:302019-09-28T12:01:03+5:30

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा मेहबूब स्टूडियो के बाहर अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' को प्रमोट करते नजर आईं।

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं।

शादी के बाद प्रियंका की बॉलीवुड में ये पहली फिल्म होगी।

इस फिल्म में प्रियंका के साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी नजर आएंगे।

वहीं जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले पर फाइनली प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

दरअसल अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आई प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में जायरा वसीम को लेकर बातें कहीं हैं।

जब प्रियंका से पूछा गया कि जायरा के बॉलीवुड को छोड़ने को लेकर क्या कभी उनसे बात हुई है। तो प्रियंका ने कहा कि उनकी जायरा से सिर्फ फिल्म और इंडस्ट्री को लेकर ही चर्चा हुई है।

कभी उनके इस फैसले पर कोई बात नहीं हुई। प्रियंका ने कहा इससे उनका कोई वास्ता नहीं, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंटरव्यू में कहा, 'ये जायरा का पर्सनल डिसीजन है, हम कौन होते हैं ये डिसाइड करने वाले कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

















